फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free interlocking nailing surgery performed on a needy patient

Lucknow News: जरूरतमंद मरीज की हुई मुफ्त इंटरलॉकिंग नेलिंग सर्जरी

Thu, 16 Apr 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Free interlocking nailing surgery performed on a needy patient
सर्जरी करते चिकित्सक।
लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में एक मरीज के बाएं पैर (टिबिया) की मुफ्त में इंटरलॉकिंग नेलिंग सर्जरी की गई। यह एक जटिल प्रक्रिया थी, जिसे वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरूर अली के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। ऑपरेशन में विभाग के डॉ. कौशल और एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. स्वीकृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार की सर्जरी हड्डी के गंभीर फ्रैक्चर को स्थिर करने और मरीज को जल्द ठीक होने में सहायक होती है। निदेशक डॉ. कविता आर्या ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सफल सर्जरी चिकित्सा टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed