फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free entrance in lucknow festival on inauguration day

लखनऊ महोत्सव में निशुल्क प्रवेश चाहते हैं तो इस दिन जाएं

Sat, 24 Nov 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
free entrance in lucknow festival on inauguration day
डेमो - फोटो : amar ujala

इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे खत्म होने लगी हैं। 25 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन शाम सात बजे से करेंगे। खास बात है कि बंगला बाजार रोड स्थित स्मृति उपवन स्थल में सजने वाले महोत्सव के पहले दिन सभी को प्रवेश निशुल्क मिलेगा। 

विज्ञापन


आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व डीएम कौशल राज शर्मा शुक्रवार को शिविर कार्यालय में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए दर्शकों की चार बजे से एंट्री सिर्फ दो प्रवेश द्वार से होगी।
विज्ञापन


शनिवार को महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे, अधूरी तैयारी पर कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी है। डीएम ने बताया कि 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में दर्शकों को 26 नवंबर से प्रवेश के लिए दैनिक स्तर पर 20 रुपये का टिकट और सीजनल स्तर पर सौ रुपये का टिकट लेना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों की राहत को सुलभ भोजन कैंटीन 

महोत्सव में दुकान व स्टॉल लगाने के लिए प्रदेश के दूरदराज जिलों से आने वाले कारोबारियों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार उनके खानपान के लिए भी महोत्सव परिसर में सस्ते व सुलभ भोजन की कैंटीन की व्यवस्था की है। 

आयोजनों में निशानेबाजी प्रतियोगिता के साथ कुश्ती, पतंगबाजी, नौका दौड़ व विंटेज कार रैली प्रमुख तौर पर शामिल होगी। पतंगबाती प्रतियोगिता 2 दिसंबर को 1090 चौराहे के पीछे वाले पार्क में होगी।

आज से टिकट की बिक्री
प्रवेश टिकट की बिक्री 24 नवंबर से चिह्नित स्थानों पर शुरू हो जाएगी। 26 नवंबर से चलने वाली महोत्सव स्पेशल सिटी बसों में भी टिकट बिक्री की व्यवस्था होगी। साथ ही यूनिवर्सल बुक डिपो हजरतगंज से भी दर्शक दैनिक व सीजनल टिकट खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed