24 घंटे के लिए फ्री हुआ महिलाओं के लिए रोडवेज बस में सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 25 अगस्त की आधी रात से 24 घंटे तक मुफ्त सफर का तोहफा दिया।
यह सुविधा रोडवेज की साधारण सेवा, जनरथ, शताब्दी एवं वॉल्वो बसों में उपलब्ध होगी। इसके लिए महिलाओं को 25 अगस्त की रात 12 बजे के बाद और 26 अगस्त को रात 12 बजे से पहले बस में सवार होकर यात्रा के लिए टिकट लेना होगा।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के लिए दिल्ली व लखनऊ में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई ताकि महिलाओं को सफर करने में कोई परेशानी न हो।
24 अगस्त से ही रक्षाबंधन स्पेशल बसों का शुभारंभ हो गया, जो 29 अगस्त तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले रक्षाबंधन पर 11 लाख महिलाओं ने रोडवेज में मुफ्त सफर किया था, जिससे इन महिलाओं को बतौर किराया करीब 10 करोड़ रुपये की बचत हुई थी। इस बार करीब 12 लाख महिलाओं के मुफ्त सफर करने की उम्मीद है।
सीएम व परिवहन मंत्री करेंगे मुफ्त सेवा का उद्घाटन
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सफर कराने की सुविधा का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। इस दौरान महिलाओं को मुफ्त बस पास मुहैया कराया जाएगा। उम्मीद है कि सीएम गोरखपुर में और परिवहन मंत्री यहां आलमबाग में इसका उद्घाटन करेंगे।
लखनऊ में 92 अतिरिक्त बसें की व्यवस्था
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की होने वाली भीड़ के मद्देनजर चारबाग, आलमबाग व कैसरबाग बस अड्डे पर 92 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। इन तीनों जगहों पर महिलाओं को सुगमता से बस तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
परेशानी होने पर 18001802877 पर करें शिकायत
प्रदेश भर में कोई कंडक्टर या ड्राइवर महिलाओं को बस में मुफ्त सफर कराने में व्यवधान डाले या फिर अभद्रता करें तो परिवहन निगम मुख्यालय स्थित हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर शिकायत की जा सकती है। मुख्य प्रधान प्रबंधक एचएस गाबा ने बताया कि आरएम एवं एआरएम को आदेश दिए गए कि महिलाओं को सफर में कोई दिक्कत न हो।