फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud with a carnet in Lucknow.

Lucknow: जाली दस्तावेज बनाकर रिटायर्ड कर्नल का मकान बेच डाला, एक करोड़ 70 लाख में खरीदा था

Mon, 05 Jun 2023 03:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (सरोजनीनगर) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (सरोजनीनगर) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jun 2023 03:27 PM IST
सार

लखनऊ में कर्नल के मकान को जाली दस्तावेज बनाकर बेच दिया। कर्नल ने साल भर पहले जिससे मकान खरीदा था उसी ने दूसरे को रजिस्ट्री कर दी।

विज्ञापन
Fraud with a carnet in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल रमेश उपाध्याय ने जिससे मकान खरीदा, उसी ने जाली दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे को बेच दिया। उपाध्याय ने एक साल पहले 1.70 करोड़ में कमलेश कुमार से मकान खरीदा था। मामला सामने आने पर उन्होंने बिजनौर थाने में कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वृंदावन योजना कॉलोनी सेक्टर-सी में रिटायर्ड कर्नल रमेश उपाध्याय ने 1.70 करोड़ में एक साल पहले राजाजीपुरम सेक्टर सी निवासी कमलेश कुमार से मकान खरीदा। पिछले साल 15 जून को सरोजनीनगर तहसील में रजिस्ट्री कराई थी। उनका कहना है कि उन्होंने पूरा भुगतान भी कर दिया था। रजिस्ट्री के बाद उन्होंने मकान पर कब्जा भी ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनी बुलियन घोटाले में आईएफएस निहारिका सिंह से होगी पूछताछ, इंडोनेशिया के दूतावास में हैं तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शेरपुरिया को ईडी ने सात दिन की रिमांड पर लिया, गोपनीय स्थान पर लेकर जाकर की जा रही पूछताछ


कमलेश ने इसके बाद जाली दस्तावेज तैयार कराकर 20 दिसंबर को मऊ जिले के देवकली बिशुनपुर निवासी राज नारायण राय को मकान बेच दिया। इसका पता चलने पर विरोध करने पर आरोपी कमलेश और उसके पिता कृपाशंकर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उपाध्याय ने इसकी शिकायत डीसीपी से की थी। उनके आदेश पर बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed