फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with 20 passengers of bihar

संविदा चालक-परिचालक की कारस्तानी, किराया गोरखपुर का, यात्रियों को लखनऊ में छोड़ा

Mon, 02 Nov 2020 02:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Nov 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
fraud with 20 passengers of bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संविदा चालक-परिचालक की कारस्तानी ने परिवहन निगम को शर्मसार कर दिया है। इन दोनों ने सहारनपुर से बस में सवार हुए बिहार के 20 यात्रियों से गोरखपुर तक का किराया वसूला, मगर उन्हें लखनऊ में ही छोड़कर भाग गए। ऐसे में इन यात्रियों को आठ घंटे तक कैसरबाग बस अड्डे पर भटकना पड़ा। बाद में इन्हें महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बस से गोरखपुर तक भेजा गया।

विज्ञापन


सहारनपुर डिपो की साधारण सेवा की बस 30 अक्तूबर की सुबह संविदा चालक हरवीर सिंह और कंडक्टर मोहित लेकर सहारनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। कंडक्टर ने बिहार के 20 यात्रियों से सहारनपुर से गोरखपुर तक का 1040 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से किराया वसूल लिया।
विज्ञापन


बस रात करीब एक बजे कैसरबाग अड्डे पर पहुंची। चालक-परिचालक ने डीजल लेने के लिए वर्कशॉप जाने की बात कहकर इन यात्रियों को कैसरबाग बस अड्डे पर उतार दिया और बस लेकर भाग गए। ये यात्री रात 1:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक ड्राइवर और कंडक्टर के आने की राह देखते रहे। कर्मचारियों के पूछने पर इन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुकाना पड़ा अधिक किराया

बस अड्डे के अफसर ने घटना की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधक को देने के बजाय सीधे सहारनपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह को दी। उन्होंने सहारनपुर डिपो के दूसरे कंडक्टर के जरिये सभी यात्रियों का लखनऊ से गोरखपुर के बीच का किराया वापस कराया। इसके बाद कैसरबाग के अफसर ने यात्रियों को साधारण सेवा के बजाय पिंक एक्सप्रेस से गोरखपुर भेजवाया। इसके लिए यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ा।

क्षेत्रीय प्रबंधक को कुछ पता ही नहीं
लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस इस पूरे घटनाक्रम से अनजान रहे। क्योंकि बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रबंधन) ने अपने उच्च अफसर को इसकी सूचना ही नहीं दी। 

चालक और परिचालक को ड्यूटी से हटाया
सहारनपुर डिपो के जो ड्राइवर और कंडक्टर गोरखपुर के यात्रियों को लखनऊ में छोड़कर चले आए, उनको ड्यूटी से हटा दिया गया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों की संविदा खत्म कर दी जाएगी। - नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर परिक्षेत्र परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed