फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud recruitment board is running in up

यूपीः नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ हो रहा है बड़ा धोखा

Tue, 05 Jan 2016 05:02 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
fraud recruitment board is running in up

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय में फर्जी भर्ती बोर्ड चल रहा है। ये फर्जी भर्ती बोर्ड नौकरी के नाम पर युवकों से मोटी रकम ऐंठ रहा है।

विज्ञापन


पिछले तीन साल में इस सिंडीकेट की ठगी के 10 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से इसके हौसले बुलंद हैं। मुख्यालय में 10-15 साल से जमे कर्मियों के इस सिंडीकेट से जुड़े होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


फर्जी भर्ती बोर्ड के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) ने जो नियुक्ति पत्र जारी किया है, उसमें 22 मई 2015 को रिक्त पद के अनुपालन में शिवेंद्र कुमार को बुकिंग क्लर्क के 5200 से 20,200 रुपये के वेतनमान एवं 2000 पे बैंड पर नियुक्त किए जाने का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर 2015 को जारी यह नियुक्ति पत्र शिवेंद्र  को  साधारण डाक से घर के पते पर भेजा गया था। पिछले दिनों वह जॉइन करने पहुंचा तो उसे ठगे जाने का पता चला।

गत जुलाई में बाराबंकी के संविदा कंडक्टर राजेश वर्मा ने एक-एक लाख रुपये लेकर बाराबंकी रामनगर के दो युवकों का फर्जी भर्ती बोर्ड से संविदा कंडक्टर का नियुक्ति पत्र जारी करा दिया।

दोनों युवक कैसरबाग बस अड्डे में सिक्योरिटी रकम जमा करने पहुंचे तो कर्मियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वजीरगंज पुलिस ने ठगे गए युवकों को छोड़ दिया, लेकिन संविदा कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया गया।

युवाओं को दिए जा रहे हैं फर्जी नियुक्ति पत्र

fraud recruitment board is running in up

परिवहन निगम में पिछले तीन साल के भीतर फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र जारी किए जाने एवं बर्खास्त किए गए संविदा कंडक्टरों की बहाली के 10 से अधिक केस हजरतगंज एवं वजीरगंज कोतवाली में दर्ज हो चुके हैं। हालांकि निगम अफसरों की लचर पैरवी तथा जांच में पुलिस को सहयोग न करने के कारण फर्जी भर्ती बोर्ड के संचालक अब तक पकड़े नहीं जा सके।  
 
इससे पहले परिवहन निगम में तत्कालीन प्रबंध निदेशक वेंकटेश्वर लू के फर्जी आदेश से प्रदेश भर में संविदा कंडक्टरों की भर्ती किए जाने के घोटाले का खुलासा हुआ था।

इस खेल में प्रबंध निदेशक के कैंप की मिलीभगत के शक में सभी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। उच्च स्तरीय जांच में घोटाला करने वाले बेनकाब हुए, लेकिन वेंकटेश्वर लू के तबादले के बाद परिवहन विभाग के एक कमिश्नर ने सभी आरोपियों को बचा लिया। 

शिवेंद्र कुमार को फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला जानकारी में आया है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। शिवेंद्र से संपर्क करने की कोशिश हो रही है, जिससे सिंडीकेट के बारे में जानकारी जुटाकर उसे पकड़ा जा सके।
शाद सईद, प्रधान प्रबंधक (कार्मिक), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed