फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud osd of mulayam singh arrested in lucknow

मुलायम का ओएसडी बताकर बड़े-बड़ों को चूना लगाता था ये दसवीं फेल

Wed, 06 Jul 2016 02:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
fraud osd of mulayam singh arrested in lucknow
पुल‌िस ने पकड़े आरोपी - फोटो : amar ujala

खुद को मुलायम सिंह का ओएसडी बताकर ठगी करने वाले को पुलिस ने दुर्गापुर रोड अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ‌की शिनाख्त अमेठी के रादेपुर के रहने वाले अजय मिश्र के रूप में हुई है। अजय की दसवीं फेल है और उसकी उम्र 28 साल है।

विज्ञापन


अजय के साथ प्री-एक्टिवेटेड सिम बेचने वाले अंकेश कसोधन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी दुकान मधुरमिलन टेलीकॉम से ही सिम खरीदकर अजय जालसाजी करता था। 
विज्ञापन


आरोपी अजय खुद को पार्टी कार्यालय से ओएसडी अरविंद सिंह बताकर फोन करता और कहता, नेताजी ने लखनऊ बुलाया है और नेताजी आपसे बहुत नाराज हैं। एसएमएस करके नीलम मिश्रा का इलाहाबाद बैंक का अकाउंट नंबर देकर वसूली करता था। इस पैसे से हवाई जहाज से घूमता और ऐश करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूं सामने आया मामला

fraud osd of mulayam singh arrested in lucknow
डेमो प‌िक

बता दें कि बीते दिनों आरोपी ने ज्योतिबाफुले नगर के विधायक एम चंद्रा पर रौब गांठकर उनसे ठगी करने की कोशिश की थी। घबराए विधायक ने फोन अपने बेटे कपिल चंद्रा को पकड़ा दिया। 

ठग ने कपिल को एक अकाउंट नंबर देते हुए तत्काल 6500 रुपये जमा कराने के लिए कहा। शक होने पर विधायक के बेटे ने सपा सुप्रीमो के ओएसडी से मुलाकात की तो मामला सामने आया। 

बीते बृहस्पतिवार को कपिल चंद्रा ने हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात फोन नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी सपा सुप्रीमो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का नाम बताकर विधायकों, अफसरों और सपा नेताओं के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी पर 2015 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री का पीए बनकर डॉक्टरों और सीएमएस के साथ ठगी के मामले में बहराइच में मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed