{"_id":"64156a39f28bd9fedb00d564","slug":"fraud-on-the-name-of-the-show-of-sunny-leone-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सनी लियोनी का शो कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, मामले में एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सनी लियोनी का शो कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, मामले में एक और केस दर्ज
Sat, 18 Mar 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों का म्यूजिक कंसर्ट कराने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
विस्तार
इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों का एक म्यूजिक कंसर्ट कराने के नाम पर ठगी करने वाले सुविधा फाउंडेशन पर एक और केस गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज किया गया है। पीड़ित ने फाउंडेशन पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शो के दो दिन पहले फाउंडेशन के जिम्मेदारों ने रुपये समेटे और मोबाइल बंद कर फरार हो गए। इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रणदीप भाटिया ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, रामआसरे पुरवा निवासी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि उनकी दोस्ती इंदिरानगर के मृणाल सिन्हा से है। उनके जरिए ही सुविधा फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली। मृणाल ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी के विराज त्रिवेदी भी फाउंडेशन से जुड़े हैं। यह संस्था बड़े म्यूजिक कंसर्ट कराती है। ऐसे आयोजनों से कम समय में मोटा मुनाफा होता है। मृणाल ने उनकी मुलाकात खरगापुर स्थित सुविधा फाउंडेशन के दफ्तर में गुजरात साबरकांथा निवासी समीर कुमार और जितेंद्र भाई से कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - काशी विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जातीय समीकरण के चक्कर में अटकी भाजपा की टीम, प्रदेश स्तर से भेजे गए पैनल पर केंद्र में चल रहा मंथन
दोनों ने बताया कि 22 नवंबर को इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड म्यूजिक कंसर्ट होना है। इसमें सनी लियोनी, टाइगर श्राफ, हिमेश रेशमिया, मौनी राय और सुमित गोस्वामी प्रस्तुति देंगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने शहर में कई जगह होर्डिंग लगवाए थे। बुक माईशो एप पर टिकट भी बेचे जा रहे थे।
इसके बाद अनुग्रह ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये लगाए थे, लेकिन 20 नवंबर को अचानक से शो निरस्त कर दिया गया। इस बीच मृणाल सिन्हा, विराज त्रिवेदी, समीर और जितेंद्र के मोबाइल भी बंद हो गए। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।