फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of snapdeal

स्नैपडील के नाम पर ग्राहकों को लालच देकर ठगते थे, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

Thu, 16 Nov 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of snapdeal
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
एसटीएफ ने ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के नाम पर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी कंपनी बनाकर कॉल सेंटर चला रहे थे और स्नैपडील के ग्राहकों को लालच देकर ठगते थे।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करने को आईफोन, एलईडी, कैमरा और लैपटॉप देने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले गिरोह की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को लगाया गया।
विज्ञापन


बुधवार को गोमतीनगर के कठौता पेट्रोल पंप के पास फर्जी कंपनी चलाने वाले नदीम, विकास और राहुल को गिरफ्तार किया गया। नदीम बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र, विकास और राहुल अमेठी के मुसाफिर खाना थानाक्षेत्र के हैं। इनसे चार वॉकी टॉकी, सात मोबाइल, 4 बैंकों की चेकबुक, दो लैपटॉप, 3 बैंकों की मुहर, एक पैनकार्ड, 11 रिज्यूम और 325 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में नदीम ने बताया कि उसका गिरोह काफी समय से इंटेलीकुएंट इंफो सलूशन नाम की कम्पनी बनाकर लोगों को लालच देकर फोन कॉलिंग से ठग रहा था। धोखाधड़ी के पैसे को पेटीएम जैसे ई-वॉलेट से बैंक खातों में जमा कराया जाता था। जो ई-वॉलेट से पैसे जमा नहीं कर पाते थे, उनसे डेबिट व क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर पैसा ट्रांसफर किया जाता था।


ग्राहकों की जानकारी स्नैपडील कंपनी में काम करने वाला साथी देता था। एसटीएफ कंपनी के अधिकारियों से जानकारी हासिल कर रही है। आरोपियों ने यह भी बताया कि ग्राहक को विश्वास में लेने के लिए स्टेट बैंक आफ  इंडिया व आईसीआईसीआई बैंक, ओखला, दिल्ली के नाम की फर्जी मोहरों का इस्तेमाल फर्जी प्रमाण-पत्र देने को करते थे।

एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि गिरोह के खातों की पड़ताल की जा रही है। तीनों के खिलाफ विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed