फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on the name of Rahul Gandhi in Amethi.

अमेठी में करोड़ों की ठगी में आया राहुल गांधी का नाम!

Mon, 12 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Mon, 12 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of Rahul Gandhi in Amethi.

करीब डेढ़ साल से अमेठी में एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम का दुरुपयोग करते हुए संस्था में नौकरी देने के नाम पर हजारों बेरोजगारों से करीब 50 करोड़ रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


पैसे लेने के बाद युवाओं से जबरन नेटवर्किंग कराने के अलावा उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब अपना पैसा वापस मांगने गए तीन लोगों से संस्था कर्मियों ने बदसुलूकी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमेठी शहर में संचालित ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी ने 10 हजार रुपये महीने की नौकरी देने व इसके लिए ट्रेनिंग के नाम पर हर युवक से 14,200 रुपये लिए। सामने आ रहा है कि इस तरह ग्लेज ट्रेडिंग ने 30-35 हजार बेरोजगारों से करीब 50 करोड़ रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी के लोगों ने बेरोजगारों को झांसा दिया कि उन्हें जिस संस्था से जोड़ा जा रहा है वह राहुल गांधी की है। राहुल गांधी के नाम पर दूरदराज के लोग आसानी से झांसे में आ गए। इनमें मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

Fraud on the name of Rahul Gandhi in Amethi.

मामले का खुलासा रविवार शाम तब हुआ जब ग्राम डेहरी थाना केराकत जिला जौनपुर निवासी समर बहादुर और ग्राम गोठवा थाना महराजगंज जिला जौनपुर निवासी दो सगे भाई धनंजय कुमार व बृजेश कुमार अपना पैसा वापस मांगने गए।

इस पर भड़के फ्रेंचाइजी प्रबंधक रवि प्रताप सिंह और उप प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने न सिर्फ उनके साथ बदसुलूकी की बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

किसी तरह उनसे बचकर निकले पीड़ित रात भर कहीं छिपे रहे और सोमवार सुबह थाने पहुंचकर रवि व सुरेंद्र के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला बेहद गंभीर
मामले पर एसपी हीरालाल का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। फ्रेंचाइजी संचालकों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। उनसे कंपनी, संस्था का बाईलॉज व अन्य ब्यौरा मांगा गया है। जांचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed