फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of plot

आर संस कंपनी के संचालकों पर 37 लोगों ने किया ठगी का केस

Tue, 23 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of plot
आर संस कंपनी के संचालकों पर 37 लोगों ने किया ठगी का केस
विज्ञापन

गोमतीनगर में ईएमआई पर प्लॉट का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव समेत 10 लोगों के खिलाफ 37 लोगों ने लाखों रुपये हड़पने के मुकदमे किए हैं।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाराबंकी के श्रवण कुमार यादव की तरफ से दर्ज मामले में 30 अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रवण का कहना है कि उन्होंने व अन्य शिकायतकर्ताओं ने वर्ष 2010 में आर संस कंपनी की देवा रोड पर रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के सामने तथा गोसाईंगंज में नई जेल के पीछे और रहमतनगर में कंपनी की जीवन दीप व प्रखर सिटी योजना में प्लॉट बुक कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के एमडी व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने जमीन का बैनामा दिखाया जो फर्जी था। कंपनी ने उक्त जमीन पर सड़क, बिजली, सीवर, पार्क की सुविधा देने की बात भी कही थी। बाद में पता चला कि जमीन कंपनी के नाम है ही नहीं।
पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो जालसाज धमकाने लगे। दबाव डालने पर आशीष ने कुछ लोगों को चेक दिए जो बाउंस हो गए।
इसके बाद आशीष कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, तरुण सिन्हा, कुमारी तबस्सुम परवीन, कुमारी तरन्नुम परवीन, चेतन श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव और मनीष कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रवण के अलावा रामलाल, अशोक कुमार सिंह, विनीत, डॉ. शरतकांत तिवारी, प्रीति सक्सेना, संतोष सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, जगत नारायन, आत्मा राम, चंद्रावती, किरन प्रजापति, फखरुल हसन इदरीसी, राम कुमार, रीता शर्मा, आयशा खान, मो. अहमद खान, सुषमा श्रीवास्तव, रेणुका राव, ज्योति कुमार, मनोज कुमार, राम सिंह, प्रभाकर तिवारी, शकुंतला, सरला देवी, मो. जुहैर आब्दी, मो. इमरान आब्दी व अंजुम फातिमा से ठगी की गई है।
दूसरे मामले में गोसाईंगंज निवासी विजय तिवारी ने आशीष व उसकी कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों पर ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट की है।
विजय ने बताया कि उन्होंने अपने व पत्नी सुनीता, भाभी अंजनी व अनीता, बहन श्रीमती संध्या दुबे और साले शिव कुमार शुक्ला के नाम से नई जेल के पास थित प्रखर सिटी द्वितीय योजना में छह प्लॉट बुक कराए थे।
उन्होंने कंपनी के खाते में कुल 18 लाख रुपये जमा कराए। बाद में पता चला कि आशीष और उसकी कंपनी के अन्य अधिकारी-कर्मचारी जमीन के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।

आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन बाकी आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
नौसेना के सेवानिवृत्त कमांडर को बनाया शिकार
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में वशिष्ठ विहार कॉलोनी निवासी नौसेना के सेवानिवृत्त कमांडर प्रदीप मिश्रा ने आर संस के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर 6.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि अप्रैल 2014 में सेवानिवृत्ति के बाद कमांडर ने प्लॉट के लिए आर संस कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया था। कंपनी के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें डूडा कॉलोनी मल्हौर के पास एक प्लॉट दिखाया। सेवानिवृत्त कमांडर ने प्लॉट का सौदा 40 लाख रुपये में तय कर दिया। उन्होंने नौ मई 2016 से 26 दिसंबर 2016 के बीच आशीष को कई बार में 28 लाख रुपये नकद दिए। रजिस्ट्री के लिए कहने पर आशीष उन्हें टरकाता रहा। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट का आशीष ने सौदा किया था, वह उसका था ही नहीं। उन्होंने अपना रुपया वापस मांगा तो आशीष ने वर्ष 2017 में 21.50 लाख रुपये लौट दिए। शेष 6.50 लाख रुपये वह डकार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed