{"_id":"5d2f81178ebc3e6ca868256f","slug":"fraud-on-behalf-of-plot-lucknow-news-lko471310242","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के नाम पर 88.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दंपती पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के नाम पर 88.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दंपती पर केस
विज्ञापन
प्लॉट के नाम पर 88.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दंपती पर केस
इंदिरानगर में रहने वाले रोहित त्रिपाठी ने गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव निवासी प्रदीप गुप्ता व उनकी पत्नी इंदु पर प्लॉट के नाम पर 88.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर संतोष कुशवाहा ने बताया कि रोहित मूलरूप से कानपुर के सिविल लाइंस निवासी हैं और यहां सेक्टर-14 स्थित शिवाजीपुरम में किराये के मकान में रह रहे हैं।
तीन अगस्त 2016 को उन्होंने ठग दंपती से प्लाट खरीदने के लिए संपर्क किया था। दंपती ने 30 लाख रुपये में सौदा तय करते हुए 10 लाख रुपया बयाना लिया।
दिसंबर 2016 में प्रदीप ने रोहित से कई बार में 10.50 लाख रुपये और लिए। साथ ही कहा कि लोन चुकाने के बाद रजिस्ट्री करेगा।
रोहित ने भरोसा करके एग्रीमेंट कर लिया और प्लॉट पर मकान बनवाकर रहने लगा। दस जनवरी 2017 से 14 मई 2019 के बीच रोहित ने कई बार में 44.50 लाख रुपये दंपती को दिए।
विज्ञापन
नौ जनवरी 2019 को बैंक ने प्लॉट पर 28.61 लाख रुपये बकाया होने का नोटिस जारी कर दिया। रोहित का कहना है कि वह मकान में चार साल से रह रहे हैं और दंपती के भरोसे पर 88.50 लाख रुपये खर्च कर चुका है।
इसके बावजूद मकान खाली करने की नौबत आ गई है। रोहित का कहना है कि ठग दंपती अब मकान किसी और को बेचकर भागने की फिराक में हैं। दोनों के खिलाफ वजीरगंज थाने में भी केस दर्ज हैं।