फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of ayushman planning

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, सवा दो लाख रुपए का जुर्माना

Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of ayushman planning
आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा, निजी अस्पताल पर सवा दो लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

दुबग्गा स्थित यूपी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस पर निजी अस्पताल को नोटिस थमाते हुए सवा दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
यूपी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए कोई विशेषज्ञ व सुविधा न होने के बावजूद इसका इलाज करने का दावा किया जा रहा है।
अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत कैंसर ग्रसित महिला का उपचार कर करीब 75 हजार रुपये का भुगतान कराने के लिए सांची को भेजा था। वहां से मामले की जांच के लिए सीएमओ कार्यालय पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए अधिकृत नहीं मिला। सवाल उठा कि जब अस्पताल के पास कैंसर के इलाज की सुविधा ही नहीं है तो उपचार कैसे हुआ।
आयुष्मान के नोडल अफसर डॉ. वाई के सिंह ने मामले की पूरी रिपोर्ट सांची को भेजी। इसके अलावा अस्पताल पर भेजे गए इस्टीमेट का तीन गुना जुर्माना भी ठोका। डॉ. सिंह ने बताया कि हफ्ते भर में जुर्माना नहीं भरा गया तो आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहूजा अस्पताल को किया था योजना से बाहर
सीतापुर के गांव के बुखार से पीड़ित 11 मरीजों को गोमतीनगर स्थित आहूजा अस्पताल लाकर आयुष्मान योजना के तहत उपचार का दावा किया गया था। जांच में मामला फर्जी निकला था। इस पर अस्पताल का 25 हजार रुपये का भुगतान रोकने के साथ ही उसे आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed