{"_id":"69d81a3e71f154caf60d5f44","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-selling-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1683384-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी
Fri, 10 Apr 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा स्थित राधे विहार कॉलोनी निवासी नीरज कुमार सिंह ने डीसीपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नीरज के मुताबिक, एक अप्रैल 2021 को बिजनौर के बलसिंह खेड़ा निवासी सतीश यादव व सतेंद्र यादव से लगभग दो बीघा पांच बिस्वा जमीन का सौदा 67.50 लाख रुपये में तय हुआ था। उन्होंने किस्तों में करीब 7.88 लाख रुपये का भुगतान किया और अन्य खर्च भी वहन किए। शेष भुगतान पर रजिस्ट्री की सहमति बनी थी, लेकिन पिछले वर्ष अक्तूबर से आरोपी टालमटोल करते रहे। हाल ही में रजिस्ट्री की मांग करने पर आरोपियों ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। उन्हें जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।