फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of crores, search for so called journalist

करोड़ों की धोखाधड़ी में कथित पत्रकार की तलाश

Mon, 05 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
fraud of crores, search for so called journalist
लखनऊ। पानीपत की कंपनी से सरकारी खरीद के नाम पर ऑर्डर देकर 9.62 करोड़ रुपये की पीपीई किट व मास्क हड़पने के आरोपी व कथित पत्रकार फैसल वारसी की तलाश में शनिवार रात एसीपी गोसाईंगंज की टीम ने हरियाणा पुलिस के साथ विभूतिखंड के पार्श्वनाथ प्लेनेट अपार्टमेंट पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी के न मिलने पर पुलिस टीम अपार्टमेंट के कुछ लोगों व सिक्योरिटी गार्डों से उसके बारे में पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन

विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लेनेट के टावर नंबर चार के फ्लैट नंबर 1104 में किराए पर रहने वाले फैसल वारसी की तलाश में शनिवार देर शाम एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस व हरियाणा पुलिस के साथ छापा मारा। खुद को एक चैनल का पत्रकार बताने वाला फैसल वारसी मूल रूप से बाराबंकी के देवां का रहने वाला है और लखनऊ में वह न्यूज पोर्टल भी चलाता है। दबिश के दौरान फैसल के फ्लैट में न मिलने पर पुलिस टीम लौट गई। मगर कुछ देर बाद ही अपार्टमेंट की पार्किंग में फैसल की गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने दोबारा छापा मारा। हालांकि वहां फैसल का गाड़ी भी नहीं मिली। पुलिस टीम ने अपार्टमेंट के कुछ लोगों व सिक्योरिटी गार्डों से फैसल के बारे में पूछताछ की मगर सभी ने उसके बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही। छानबीन में पता चला है कि फैसल कुछ महीनों से अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। जबकि गोमतीनगर विस्तार के सरस्वती अपार्टमेंट में भी फैसल का फ्लैट होेने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी ने बताया कि पानीपत की एक निजी कंपनी से सरकारी खरीद के नाम पर 9.62 करोड़ रुपये की पीपीई किट व मास्क सप्लाई कराकर हड़प लिए गए थे। इस मामले में शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसीपी ने बताया कि छानबीन में फैसल वारसी का नाम उजागर होने पर उसकी तलाश में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर व गोमतीनगर में भी फैसल पर दर्ज हैं केस
लखनऊ। इंदिरानगर के पानी गांव में फ्लैट दिलाने के नाम पर हमीरपुर निवासी मो. इकरार से 18 लाख रुपये ठगने, फिर उसे अगवा कर बंधक बनाकर पीटने के मामले में भी फैसल वारसी व उसके भाई फहद वारसी, महमूद वारसी आदि आरोपी हैं। पीड़ित मो. इकरार ने इन सभी के खिलाफ इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा विभूतिखंड की समिट बिल्डिंग स्थित माय बार में युवक-युवतियों को पीटने के मामले में भी कुछ दिन पहले फैसल वारसी व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस घटना में युवक-युवतियों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed