{"_id":"63c429d3aa5ce75966416b21","slug":"fraud-of-12-lakh-with-a-profesor-of-lohia-institute-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लोहिया संस्थान के प्रोफेसर से 12 लाख की ठगी, जमीन दिलाने के नाम पर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लोहिया संस्थान के प्रोफेसर से 12 लाख की ठगी, जमीन दिलाने के नाम पर ठगा
Sun, 15 Jan 2023 09:59 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:59 PM IST
सार
लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर को हैबिटेट अंसल में जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए गए। उनसे 40 लाख रुपये जमा करवाए गए थे जब जमीन नहीं मिली तो काफी कोशिश करने के बाद सिर्फ 28 लाख रुपये वापस मिले।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विस्तार
लोहिया अस्पताल के गैस्ट्रो एंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंशुमान पांडेय को गोल्फ हैबिटेट अंसल में जमीन दिलाने का झांसा देकर जालसाज वरुण श्रीवास्तव ने 12 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
डॉ. अंशुमान पांडेय प्रोफेसर सर्जिकल के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि 40 लाख रुपये खाते में जमा किए थे, लेकिन जमीन नहीं मिली। इसके बाद काफी प्रयास किया तो 28 लाख रुपये तो ठग ने लौटा दिए।
विज्ञापन
बाकी रकम देने में टालमटोल करने लगा और धमकाया। पीड़ित चिकित्सक ने डीसीपी दक्षिणी राहुल राज से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन