{"_id":"61e71810c5616358cf103a0e","slug":"fraud-lucknow-news-lko614059188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय कुमार के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा लखनऊ में एक अवॉर्ड समारोह के आयोजन का प्रचार किया जा रहा है। इसमें विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के सफल लोगों को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से पुरस्कृत कराने की बात कही गई। आरोप है कि इच्छुक लोगों से 15 से 50 हजार रुपये तक ऑनलाइन जमा करा लिए गए। इसकी जानकारी जब अक्षय कुमार को मिली तो उन्होंने ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया। शहर के एक प्रोडक्शन हाउस ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस कमिश्नर से करने की बात कही है।
राजधानी में एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा 23 जनवरी को अवॉर्ड के आयोजन का कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा था। इसमें बताया गया कि राजधानी के पांच सितारा होटल में कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य अतिथि अभिनेता अक्षय कुमार होंगे और वो होटल, पर्यटन, रेस्टोरेंट, बार आदि व्यावसायिक क्षेत्रों में सफल लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगे। शहर के ही विपिन प्रियंका प्रोडक्शन हाउस के संचालक डॉ. विपिन अग्निहोत्री का कहना है कि अवॉर्ड के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ऑनलाइन वसूल लिए गए। किसी को होटल ताज तो किसी को हयात या कोई अन्य होटल में आयोजन की जानकारी दी गई। इसके बाद कोविड का हवाला देकर कार्यक्रम का आयोजन फरवरी तक टाल दिया गया। डॉ. विपिन अग्निहोत्री का कहना है कि वे बुधवार को पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, अवॉर्ड के आयोजन में अपनी उपस्थिति की खबर का अक्षय कुमार ने ट्वीट करके खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि- जितना जल्दी संभव हो मैं लखनऊ जाना पसंद करूंगा। मगर ये (अवॉर्ड) खबर पूरी तरह से झूठी है।