फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

मुख्यमंत्री के भांजे का दोस्त बनकर की ठगी

Sat, 02 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
fraud
लखनऊ। खुद को मुख्यमंत्री के भांजे का दोस्त और भाजपा कार्यकर्ता बताकर एक जालसाज ने औरैया निवासी एक व्यक्ति को काम कराने का आमंत्रण दिया। इसके बाद उसे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बुलाया। जहां पीड़ित से 20 हजार रुपये लेकर कार्यालय में प्रवेश कर गया। आरोप है कि फिर भी काम नहीं हुआ। रुपये वापस करने की बात पर उसने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

औरैया के फंफूद कस्बा निवासी अकबर एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते है। अकबर के मुताबिक ,अगस्त में वह पत्नी राबिया के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे। वहां प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। 20 अगस्त को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम उमेश बताया। बताया कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय से बोल रहा है। खुद को मुख्यमंत्री के भांजे का दोस्त बताया और पार्टी का कार्यकर्ता भी बताया। उसने अकबर को भाजपा कार्यालय बुलाया। कहा कि वहीं काम हो जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित से काम के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित के मुताबिक, उसने कुछ लोगों से 20 हजार रुपये कर्ज लिया और पत्नी राबिया के साथ 24 सितंबर को लखनऊ पहुंचा। उसने उमेश से संपर्क किया तो उमेश ने उसको मिलने के लिए भाजपा कार्यालय बुलाया। पीड़ित पत्नी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचा तो वहां पर उसकी मुलाकात उमेश से हुई। पीड़ित का आरोप है कि उमेश ने उससे रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि काम हो जाएगा। पीड़ित रुपये देकर गांव लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर ने बताया कि रुपये देने के बाद भी उसका काम नहीं हुआ। उसने आरोपित उमेश को कॉल किया तो रिसीव नहीं किया। कई बार कॉल करने पर बात हुई तो धमकी देने लगा। आरोपी ने अकबर को धमकी भरा वीडियो भी मोबाइल पर भेजा। अपने साथ हुई इस ठगी के संबंध में अब पीड़ित अकबर ने 29 सितंबर को आरोपित उमेश के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed