फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

लोन लेकर जगुआर व बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें खरीदने के बाद बेच देता था ये गिरोह, दो गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fraud
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर जगुआर व बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें फाइनेंस कराने के बाद इन्हें बेच देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को विभूतिखंड पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बीएमडब्ल्यू और जगुआर कार भी बरामद हुई है। गिरोह ने कई प्रदेशों में फर्जीवाड़ा किया है और फाइनेंस कंपनियों को 2,75,86,743 रुपये की चपत लगा चुका है। गिरोह का सरगना प्रकाश फूलचंद छाबड़ा एक रसूखदार बिल्डर है। उसे हाल ही में सीबीआई असम यूनिट ने कस्टडी में लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड आईडीएफसी के अधिकारी केके सिंह ने तहरीर देकर बताया कि ओमेक्स हाइट विभूतिखंड के फ्लैट नंबर 103 निवासी प्रकाश फूलचंद छाबड़ा बिल्डर है। उसने बायोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज प्रा.लि. व कई अन्य नामों से प्राइवेट कंपनियां पंजीकृत करा रखी हैं और इन सभी निदेशक है। उसने कई बैंकों व निजी वित्तीय संस्थानों से कई नामों से ऋण ले रखा है। इसी क्रम में टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बीएमडब्ल्यू फाइनेंस प्रा.लि. से भी करोड़ों का लोन लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली तक कराया लोन
एडीसीपी के मुताबिक छाबड़ा ने बीएमडब्ल्यू फाइनेंस प्रा. लि. साइबर सिटी फेज-2 गुरुग्राम हरियाणा से बीएमडब्ल्यू की 5 सीरीज कार के लिए 38,90,462 रुपये व बीएमडब्ल्यू की 730 सीरीज के लिए 1,06,59,860 रुपये का लोन लिया। इसके बाद बीएमडब्ल्यू एक्स-1 के लिए 35,29,744 रुपये का लोन कराया। यही नहीं टाटा मोटर्स फाइनेंस आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाहनजफ रोड लखनऊ से जगुआर कार खरीदने के लिए 95,06,677 रुपये व एक क्रेटा कार के लिए भी लोन कराया। गाड़ी की कुछ किस्तें देने के बाद ही आनाकानी करने लगता। वसूली के लिए पहुंचे कर्मचारियों को धमकी देता। वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के मुताबिक छाबड़ा ने किसी भी लोन की रकम अदा नहीं की। उसके खिलाफ कई प्रदेशों व जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से दबाव पड़ने पर बेच देता था गाड़ियां
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक छाबड़ा किस्तों की वसूली के लिए वित्तीय संस्थानों की ओर से दबाव बनाया जाता तो गाड़ियों को बेच देता था। इस काम में हुसैनाबाद के एमिटी प्लाजा निवासी रेहान अहमद और उर्फी उसकी मदद करते थे। पुलिस ने टाटा मोटर्स के अधिकारी केके सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के मुताबिक पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर छाबड़ा के मददगार जालसाजों यूनिटी प्लाजा हुसैनाबाद निवासी रेहान अहमद और हसन मंजिल मॉडल हाउस कैसरबाग निवासी शेख उर्फी अहमद को दबोच लिया। इनके पास से जगुआर व बीएमडब्ल्यू कार बरामद कर ली। गिरोह के सरगना छाबड़ा के खिलाफ हरियाणा, पंजाब, असम, उत्तर प्रदेश सहित कई जगह मुकदमे दर्ज हैं।

बाहुबलियों को मुहैया कराते थे लग्जरी कार
पुलिस के मुताबिक गिरोह इन लग्जरी कारों को रसूखदारों व बाहुबलियों को मुहैया कराता था। कुछ बाहुबलियों के नाम भी निजी वित्तीय संस्थान के अधिकारी ने बताए हैं। पुलिस इसकी तहकीकात में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed