फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud

हेलो राइड कंपनी के चेयरमैन ने पीड़ितों को वॉट्सएप पर दी धमकी

Fri, 26 Jul 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud
बाइक टैक्सी के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के बाद अब हेलो राइड का चेयरमैन व्हाट्सएप पर पीड़ितों को धमका रहा
विज्ञापन

विभूतिखंड में बाइक किराये पर चलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाली हेलो राइड कंपनी के चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है।
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि ठगी के शिकार लोगों ने अभय कुमार कुशवाहा पर व्हाट्सएप मेसेज भेजकर मुकदमा वापस लेने अथवा अंजाम भुगताने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने यह भी कहा कि चेयरमैन की जमानत रद्द कराने के लिए पुलिस की तरफ से कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
कंपनी में लाखों रुपये लगाने वाले करन, दिव्या, अलंकार, हेमंत समेत अन्य पीड़ितों का कहना था कि चेयरमैन उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर धमका रहा है।
मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों का कहना है कि अभय कुमार कुशवाहा के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होते जा रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार उसे पकड़कर जेल भेजा, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से ठगी कर रहा है। उन्होंने पुलिस से अभय और कंपनी के अन्य निदेशकों को पकड़कर जेल भेजने की मांग की।

इंस्पेक्टर ने अभय की जमानत निरस्त कराने के लिए कोर्ट में अर्जी देने की बात कही है। मालूम हो कि विभूतिखंड के साइबर हाइट्स टॉवर में हेलो राइड का ऑफिस खोलकर अभय कुमार कुशवाहा ने बाइक किराये पर चलाने के नाम पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही दिल्ली व अन्य प्रदेशों से करोड़ों रुपये ठगे थे।
वह बाइक किराये पर चलवाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलता था। उसके खिलाफ लखनऊ, कानपुर समेत अन्य जनपदों में ठगी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed