फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

आर संस के खिलाफ 32 लोगों ने किया ठगी का केस

Sun, 07 Jul 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
fraud
आर संस के खिलाफ 32 लोगों ने किया ठगी का केस, जालसाज कंपनी के एमडी के साथी विदेश भागने की फिराक में
विज्ञापन

गोमतीनगर थाने में ईएमआई पर प्लॉट का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने वाली आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों पर वाराणसी के शिक्षक रविंद्र कुमार मिश्रा समेत 32 लोगों ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
शिक्षक का कहना है कि कंपनी के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने देवा रोड और गोसाईंगंज में नई जेल के पास किस्तों में प्लॉट बेचने का झांसा देकर रुपये वसूले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि रविंद्र कुमार मिश्रा वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित विंध्यावासिनी कॉलोनी के रहने वाले हैं।
उन्होंने व अन्य निवेशकों ने वर्ष 2010 में कंपनी की देवा रोड पर रामस्वरूप विश्वविद्यालय के सामने और गोसाईंगंज में नई जेल के पीछे रहमतनगर में ईएमआई पर प्लॉट बुक कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट का पूरा रुपया चुका दिया, लेकिन कंपनी के एमडी आशीष श्रीवास्तव ने कब्जा दिया न ही रजिस्ट्री की।
बाद में पता चला कि आशीष व उसके सहयोगियों ने फर्जी कागजात दिखाकर रुपया जमा कराया था। जिन जगहों पर प्लॉट की बात कही जा रही थी, वहां आशीष के पास जमीन ही नहीं थी।
उसने अपनी वेबसाइट पर फर्जी प्रोजेक्ट दिखाया था। शिक्षक ने रुपये वापस मांगे तो आशीष व उसके साथ काम करने वाले जानमाल की धमकियां देने लगे।
काफी दौड़भाग और दबाव डालने पर आशीष ने कुछ लोगों को चेक दिए जो बाउंस हो गए। इस बीच आशीष कंपनी बंद करके भाग निकला।
बीते महीने पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शिक्षक का कहना है कि गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अयोध्या, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी व गाजीपुर समेत अन्य शहरों में ऑफिस खोलकर आशीष ने जनता के 500 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डकार ली है। अब रुपया लेकर उसके साथी विदेश भागने की फिराक में हैं।
शिक्षक ने आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ ही उसके सहयोगी व पार्टनर अरुण श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, तरुण सिन्हा, कुमारी तबस्सुम, कुमारी तरन्नुम, चेतन श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इन लोगों के हड़पे रुपये
सुमीत श्रीवास्तव व उसके भाई सौरभ श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरुण प्रकाश श्रीवास्तव, राम सजीवन, देवेंद्र कुमार वर्मा, अंकित धवन, सुशोभित गिरी, अनुपम सिंह, राम लाल, मनीष पटेल, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रभा मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप, अवधेश कुमार, विजय राज मिश्रा, वृंदा पांडेय, राम शंकर, प्रवीण कुमार मिश्रा, मोनिका शुक्ला, शोभावती, संजय कुमार जायसवाल, विपिन कांत, मृत्युंजय चौबे, देव नाथ मिश्रा, महेश कुमार सिंह, ईश्वर दयाल तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी, इंद्रा प्रताप सिंह, विवेक सिंह, राजेंद्र प्रसाद और रविंद्र कुमार मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed