फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in the name of opening a bank by posing as an RBI officer

Lucknow News: खुद को आरबीआई अफसर बताकर बैंक खुलवाने के नाम पर ठगी

Mon, 05 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of opening a bank by posing as an RBI officer
खुद को आरबीआई अफसर बताकर बैंक खुलवाने के नाम पर ठगी
लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने बांदा के चितला रोड निवासी अनंत देव, उसकी पत्नी पूर्णिमा व साले चंदन पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। आरोपी अनंत पर खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर बैंक और एटीएम बूथ खुलवाने के नाम पर ओमेक्स सिटी निवासी प्रशांत बाजपेई व उनके रिश्तेदारों से लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशांत के मुताबिक 2024 में उनकी मुलाकात अनंत, उसकी पत्नी और साले से हुई थी। आरोप है कि लाखों रुपये लेने के बाद अनंत रफूचक्कर हो गया। उसे बचाने के लिए पूर्णिमा व उसके भाई चंदन ने बिजनौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच पीड़ितों को पता चला कि अनंत ने ठगी के लिए जाली आईडी कार्ड बनवाया था। प्रशांत ने बताया कि एक दिन आशियाना में अनंत मिल गया। उसे पकड़कर थाने ले गए। वहां आरोपी पूर्णिमा सुलह की बात कहर अनंत को छुड़ा ले गई। पर रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि बिजनौर पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed