फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in daroga entrance exam

दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी 14 और अभ्यर्थी शामिल

Thu, 12 May 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
fraud in daroga entrance exam
लखनऊ। महानगर पुलिस ने बुधवार देर रात दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा करके पास होने वाले 14 अन्य अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में पहले भी 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 12 ननंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने अनुचित साधनों का प्रयोग कर परीक्षा पास की। जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन परीक्षा पास की। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर भी बैठाए गए। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने एक अन्य केस महानगर थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को महानगर पुलिस ने हाथरस निवासी विजय कुमार, नागेश, माल निवासी हिमांशु, सुल्तानपुर निवासी आदर्श त्रिपाठी, शामली निवासी अनूप कुमार, बुलंदशहर निवासी रोहित मेवाती, मैनपुरी निवासी रजत चौहान, बुलंदशहर निवासी टोनी कुमार, गाजीपुर निवासी विजय पटेल, बिहार निवासी मनीष कुमार और फिरोजाबाद जनपद निवासी आदित्य राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइंस अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिए आए थे। इस दौरान ही भर्ती बोर्ड से जुड़े हुए लोगों ने सभी को पकड़कर महानगर पुलिस के हवाले कर दिया। महानगर पुलिस इस मामले में ऑनलाइन परीक्षा कराने वाले केंद्रों के संचालकों समेत अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इससे पहले दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल 18 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed