{"_id":"d406bb34c93ae826b68a55a5c924510c","slug":"fraud-in-cng-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी की घटतौली नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी की घटतौली नहीं होगी बर्दाश्त
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के टैंपो ऑपरेटर सीएनजी की घटतौली और पुलिस उत्पीड़न को लेकर काफी नाराज है। फिलहाल उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए 19 अक्टूबर को जिलाधिकारी का घेराव करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके बाद भी यदि समस्या का समाधान न हुआ तो उन्होंने टैंपो संचालन ठप करने की चेतावनी दी है।
रविवार को राजाजीपुरम में विक्रम टैंपो, टैक्सी महासंघ के तत्वावधान में अध्यक्ष अर्चना रस्तोगी की अध्यक्षता में 2500 टैंपो ऑपरेटर की 18 इकाइयों ने छह सूत्रीय समस्याओं पर विचार किया।
विज्ञापन
इस बैठक की जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राज ने बताया कि टैंपो को 200 प्रेशर पर सीएनजी की सप्लाई होती है।
ऑपरेटर जितनी कीमत चुकाता है, उसको उतनी सीएनजी नहीं मिलती है। फीलिंग स्टेशन संचालकों से 250 प्रेशर पर सीएनजी आपूर्ति करने की मांग की।
टैंपो ऑपरेटरों का अक्सर ओवरलोडिंग की आड़ में पुलिस उत्पीड़न करती है। उन्होंने बताया कि टैंपो ऑपरेटर को नगर निगम की सीमा के 16 किमी के दायरे में संचालन करने एवं सीएनजी से वैट को हटाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन