{"_id":"5a2108f64f1c1b8e698bf298","slug":"fraud-in-ballet-paper-voting-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेट पेपर से हुए चुनाव में हुआ खेल, बॉक्स में पड़े वोटों से ज्यादा मिले मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेट पेपर से हुए चुनाव में हुआ खेल, बॉक्स में पड़े वोटों से ज्यादा मिले मतपत्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
मतपत्रों की गिनती करते अधिकारी
सुल्तानपुर में मतगणना के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब मतपेटी में पड़े वोटों से ज्यादा मतपत्र निकल आए। इसे देखते हुए मतगणना को रोक दिया गया।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ नजारा तरबगंज में देखने को मिला। वार्ड संख्या 17 में अध्यक्ष पद के लिए 344 मत पड़े थे। मतगणना शुरू हुई तो बॉक्स में 417 वोट मिले। इसे देखते हुए प्रत्याशी मीना गुप्ता ने अरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद मतगणना रोक दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस बार नगर निगम चुनावों में ईवीएम मशीन का प्रयोग करने का फैसला लिया था। जबकि नगर पालिका, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया गया था।
विज्ञापन