{"_id":"5fa061b78ebc3e9b7f07037a","slug":"fraud-for-insurance-money-lucknow-news-lko5483367185","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमा की रकम हड़पने को दर्ज कराया स्कूटी चोरी का केस, यूं रची साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीमा की रकम हड़पने को दर्ज कराया स्कूटी चोरी का केस, यूं रची साजिश
Tue, 03 Nov 2020 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कृष्णानगर पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को दबोचा है जिसने खुद की स्कूटी चोरी होने का केस दर्ज कराया। इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी से बीमा की रकम हड़पने की कोशिश कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, बीकेटी के गंगजोर गांव निवासी कुलदीप पाल ने स्कूटी खरीदी थी।
उसने इसके चोरी होने का केस दर्ज कराया। इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी से बीमा की रकम हड़पने की कोशिश कर रहा था। केस दर्ज होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी और पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने रविवार रात आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया।

15 अक्तूबर को दर्ज कराया केस
पुलिस को कुलदीप ने बताया कि उसकी दोस्ती पटना (बिहार) के चंद्रशेखर उर्फ बिहारी से हैं। बिहारी आलमबाग के अर्जुन नगर में रहता है। उसे स्कूटी की जरूरत थी। उसे लोन नहीं मिल रहा था। चंद्रशेखर ने कुलदीप से लोन कराने को कहा। उसने कंपनी से लोन पर स्कूटी हासिल कर ली।
कुलदीप ही उसे चलाता रहा। किश्त चंद्रशेखर भर रहा था। चंद्रशेखर ने जब अपनी स्कूटी मांगी तो उसने 15 अक्तूबर को स्कूटी चोरी होने का केस दर्ज करा दिया। बीकेटी के संजय शर्मा से 14,000 रुपये उधार लेकर स्कूटी उनको रकम वापस न होने तक रखने के लिए दे दी। फिर इंश्योरेंस कंपनी में क्लेम कर दिया।