{"_id":"6960be6fb7fe7289160e88cb","slug":"fraud-electrical-engineers-sent-fake-reports-to-managing-director-chairman-to-save-their-favourites-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : बिजली इंजीनियरों ने चहेते को बचाने के लिए प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष को भेजी फर्जी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा : बिजली इंजीनियरों ने चहेते को बचाने के लिए प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष को भेजी फर्जी रिपोर्ट
Fri, 09 Jan 2026 02:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:08 PM IST
सार
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने अपने चहेते उद्यमी को बचाने के लिए गजब कांड को अंजाम दिया है। उन्होंने प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष को ही फर्जी रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली विभाग का अजीबो गरीब कारनामा उजागर हुआ है। इसमें तीन इंजीनियरों ने अपने चहेते उद्यमी की बिजली न चालू करने के दोषी जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार चौधरी को बचाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल व मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल को बिना जांच के ही फर्जी रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
इस फर्जीवाड़े को वाणिज्य इकाई के अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार सिन्हा, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार गिरी ने मिलीभगत से अंजाम दिया। इस फर्जीवाड़े की जब से पोल खुली तब से खलबली मची है। फिलहाल पूरे प्रकरण की दोबारा जांच हो रही है।
विज्ञापन
दोषी कर रहा मौज, निर्दोष का गोरखपुर तबादला
दुबग्गा उपकेंद्र इलाके में उद्यमी ने मेसर्स एसए ट्रेडर्स नाम से कनेक्शन लिया था। बिजली न चालू करने के लिए जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार चौधरी दोषी पाया गया। मगर, उसको संरक्षण देने वालों ने दूसरे जूनियर इंजीनियर नितिन चौधरी को दोषी बनाकर रिपोर्ट भेज दी। इससे नितिन का मध्यांचल निगम से पूर्वांचल निगम के गोरखपुर तबादला कर दिया गया। जबकि दोषी मौज कर रहा है।
विज्ञापन
यह था मामला: उद्यमी ने मेसर्स एसए ट्रेडर्स नाम से कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदक को जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार चौधरी के इशारे पर लाइनमैन ने बहुत परेशान किया मगर सुविधा शुल्क नहीं पा सका। खुन्नस में 6 दिसंबर को लाइन बनाकर बिजली चालू कर दी और मीटर भी लगा दिया। मगर, मीटर का केबल एलटी लाइन से नहीं जोड़ा।
अमौसी जोन लखनऊ के मुख्य अभियंता महफूज आलम का कहना है कि उद्यमी का बिजली कनेक्शन चालू न करने में जिस जूनियर इंजीनियर की लापरवाही सामने आई उसकी जांच करा रहे हैं। हालांकि, अध्यक्ष को पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट से पहले जिम्मेदारों ने जांच नहीं की। सही रिपोर्ट अध्यक्ष को भेजेंगे।