फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud case: notice to Shilpa Shetty's company, BBD outpost in-charge of Chinhat police station got it served

ठगी का मामला : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की कंपनी को नोटिस, मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

Thu, 12 Aug 2021 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 10:40 AM IST
सार

शिल्पा शेट्टी की कंपनी पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में महिला ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचआईजी देने व घटिया सामान सप्लाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उससे 1.36 करोड़ रुपये ठगे गए हैं। विवेचक के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को मुंबई रवाना हुई थी।

विज्ञापन
Fraud case: notice to Shilpa Shetty's company, BBD outpost in-charge of Chinhat police station got it served
मुंबई में शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची लखनऊ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। चिनहट थाने की पुलिस ने बुधवार को शिल्पा शेट्टी की कंपनी आयोसिस को ठगी के मामले में नोटिस भेजा है। मुकदमे के विवेचक बीबीडी चौकी प्रभारी अजय शुक्ला ने बुधवार दोपहर नोटिस रिसीव कराया। शिल्पा शेट्टी की कंपनी पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में महिला ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचआईजी देने व घटिया सामान सप्लाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उससे 1.36 करोड़ रुपये ठगे गए हैं। विवेचक के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को मुंबई रवाना हुई थी।

विज्ञापन


एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक, विभूतिखंड के ओमेक्स हाईट्स में रहने वाली ज्योत्सना सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें शिल्पा शेट्टी की कंपनी आयोसिस की फ्रेंचआईजी देने के नाम पर ठगी का आरोप था। इस मामले की विवेचना के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। इस मामले में विनय भसीन, अनामिका चतुर्वेदी, ईशरफील धरमजवाला, आशा व पूनम झा आरोपी हैं। अजय शुक्ला केनेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को मुंबई रवाना हुई। बुधवार को इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। कंपनी से जुड़े सभी लोगों को तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


शिल्पा शेट्टी के साथ वीडियो व एलबम दिखाकर की ठगी
पीड़िता ज्योत्सना के मुताबिक, आयोसिस कंपनी का प्रमोशन करते हुए किरण बाबा ने शिल्पा के साथ कई वीडियो और फोटो एलबम दिखाए। कहा कि वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने खुद शिल्पा आएंगी। उनकी बातों पर भरोसा करके अप्रैल 2019 में विभूतिखंड के रोहतास प्रेसिडेंशियल आर्केड में दुकान किराए पर लेकर सेंटर की शुरुआत की। किरण बाबा ने कंपनी के साथ एग्रीमेंट करवाने की बात कही। इस पर टालमटोल करने लगे। उद्घाटन के समय शिल्पा को बुलाने की बात पर 11 लाख रुपये अलग से लिए गए। ज्योत्सना के मुताबिक, सेंटर पर किरण बाबा का कब्जा होने केबाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। लेकिन इस दौरान उन्होंने 1.36 करोड़ रुपये निवेश कर दिया था। ठगी का अहसास होने के बाद विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया। जानकारी होने के बाद शिल्पा ने बयान जारी कहा कि उन्होंने आयोसिस कंपनी का अपना शेयर किरण बाबा को बेच दिया है। उनका कंपनी से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में ठगी की हो रही पुष्टि
जून 2020 में विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद विवेचक ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ा दीं। इसी बीच इस जांच को चिनहट थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। विवेचना बीबीडी चौकी प्रभारी अजय शुक्ला को दी गई। विवेचक के मुताबिक, पड़ताल में धोखाधड़ी की पुष्टि हो रही हे। ज्योत्सना के साथ हुए एग्रीमेंट के समय शिल्पा शेट्टी आयोसिस कंपनी की चेयरपर्सन थीं। उनकी मां सुनंदा शेट्टी निदेशक के तौर पर थी। इन सभी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह केमुताबिक, विवेचना की जा रही है। दूसरे पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों व साक्ष्य की भी जांच की जाएगी। इसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed