फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fourth phase of UP election and congress.

यूपी चुनाव: चौथे चरण से कांग्रेस को क्यों है सबसे ज्यादा उम्मीदें

Thu, 23 Feb 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Feb 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
 fourth phase of UP election and congress.

यूपी में चौथे चरण के चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। इस चरण में 12 जिलों की 53 सीटों में से कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस चरण में कांग्रेस की अपने गढ़ रायबरेली में भी प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा उम्मीदें बुंदेलखंड से लगा रखी हैं।

विज्ञापन


यहां 19 में से नौ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। बुंदेलखंड ने कांग्रेस को कभी निराश नहीं किया है। मौजूदा समय में बुंदेलखंड से कांग्रेस के चार विधायक हैं।
विज्ञापन


चौथे चरण में रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद व फतेहपुर के अलावा बुंदेलखंड के सात जिलों जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट में चुनाव हो रहा है। इस चरण में कांग्रेस के छह सिटिंग विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में कांग्रेस के चार सिटिंग विधायकों में जालौन की कालपी सीट से उमा कांती सिंह, हमीरपुर की राठ सीट से गयादीन अनुरागी, बांदा की तिंदवारी सीट से दलजीत सिंह व बांदा सदर सीट से विवेक सिंह हैं। कांग्रेस ने इन चारों को फिर से मैदान में उतारा है।

ये हैं चुनावी मैदान में

 fourth phase of UP election and congress.

झांसी शहर सीट से राहुल राय, जालौन की माधौगढ़ सीट से विनोद चतुर्वेदी, ललितपुर की महरौनी सीट से बीएल खाबरी, बांदा की नरैनी सीट से भारत लाल दिवाकर व चित्रकूट की मानिकपुर सीट से गुलाबी गैंग की संपत पाल को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

कांग्रेस अपने गढ़ रायबरेली की सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है। फतेहपुर की पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

इलाहाबाद की 12 सीटों में से कांग्रेस को समझौते में मात्र चार सीटें ही मिली हैं। इलाहाबाद उत्तर से सिटिंग विधायक अनुग्रह नारायण सिंह पर कांग्रेस ने फिर दांव लगया है।

इसके अलावा सोरांव, कोरांव व बारा सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से प्रमोद तिवारी की बेटी और मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना दोबारा चुनाव मैदान में हैं।

इन सीटों पर सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने

 fourth phase of UP election and congress.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस व सपा के बीच गठबंधन होने के बावजूद चौथे चरण की सीटों पर दोनों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। रायबरेली की सरेनी सीट से सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने यहां से अशोक कुमार सिंह को उतारा है।

ऊंचाहार से सपा सरकार के मंत्री मनोज कुमार पांडेय मैदान में हैं तो कांग्रेस ने अजय पाल सिंह को टिकट दिया है। ललितपुर की महरौनी सीट से कांग्रेस के बृजलाल खाबरी चुनाव मैदान में हैं तो सपा ने रमेश खटिक को मैदान में उतारा है।

फतेहपुर की बिंदकी सीट पर कांग्रेस के अभिमन्यु सिंह व सपा के रामेश्वर दयाल चुनाव मैदान में हैं। हालांकि कांग्रेस ने यहां से अभिमन्यु सिंह का टिकट वापस ले लिया है, लेकिन उनका नाम ईवीएम मशीन पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed