फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four trains running from Gorakhpur will run till extended stations

Lucknow News: गोरखपुर से चलने वालीं चार ट्रेनें विस्तारित स्टेशनों तक चलेंगी

Sat, 14 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Four trains running from Gorakhpur will run till extended stations
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर स्थित पुरानी पिट के पुनर्निर्माण के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इससे चार ट्रेनें अब विस्तारित स्टेशनों तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर वाया ऐशबाग सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून से पांच दिसंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 5ः23 बजे चलकर अगले दिन गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मऊ से होते हुए विस्तारित मार्ग आजमगढ़ दोपहर सवा तीन बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (20104) 17 जून से छह दिसंबर तक विस्तारित मार्ग आजमगढ़ से शाम 6ः50 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर सुबह 4ः35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जून से छह दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार को साबरमती से सुबह 10ः35 बजे चलकर विस्तारित मार्ग थावे रात 8ः30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (19410) 21 जून से आठ दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार व सोमवार को विस्तारित मार्ग थावे से रात एक बजे चलकर दूसरे दिन साबरमती सुबह 9ः55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed