{"_id":"61ddb6f122d35e3a1f01ca20","slug":"four-small-parties-join-merged-in-aam-admi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चार छोटे दलों का आम आदमी पार्टी में विलय, संजय सिंह बोले- हम मुद्दों की राजनीति करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चार छोटे दलों का आम आदमी पार्टी में विलय, संजय सिंह बोले- हम मुद्दों की राजनीति करते हैं
Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में प्रदेश की चार छोटी पार्टियों ने आप में अपना विलय कर दिया है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार छोटे दलों ने मंगलवार को लखनऊ में आम आदमी पार्टी (आप) में अपनी पार्टी का विलय करने की घोषणा की। इनमें संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, सबका दल यूनाइटेड पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खान शामिल हैं। आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी दलों का विलय करते हुए उनके अध्यक्षों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
आप के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ने रखने वाले इन दलों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुद्रा की नहीं, मुद्दों की राजनीति करती है। इनके अलावा राजधानी के प्रमुख चिकित्सक डॉ. केपी चंद्रा ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन