फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Puja special trains for Darbhanga and Mansi from 29th

Lucknow News: दरभंगा व मानसी के लिए चार पूजा स्पेशल ट्रेनें 29 से

Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four Puja special trains for Darbhanga and Mansi from 29th
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दशहरा, दीपावली एवं छठ त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से दरभंगा व नई दिल्ली से बिहार के मानसी तक वाया लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04450 नई दिल्ली-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी 29 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से दोपहर 3ः10 बजे चलकर दूसरे दिन ऐशबाग, बादशाहनगर होते हुए दरभंगा शाम 4ः30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04449 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 30 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रतिदिन दरभंगा से शाम सवा छह बजे चलेगी और अगले दिन नई दिल्ली रात 11 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह कोच रहेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, 04454 नई दिल्ली-मानसी पूजा विशेष गाड़ी 29 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात आठ बजे चलकर ऐशबाग, बादशाहनगर होते हुए मानसी रेलवे स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04453 मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी एक अक्तूबर से दो दिसंबर तक मानसी से रात 1ः10 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह तीन बजे पहुंचेगी। गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed