फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four players emerge as winners in the chess tournament.

Lucknow News: शतरंज टूर्नामेंट में चार खिलाड़ी विजेता

Wed, 07 Oct 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Four players emerge as winners in the chess tournament.
शतरंज टूर्नामेंट में चार खिलाड़ी विजेता
लखनऊ। छठी अविनाश चंद्र चतुर्वेदी स्मारक अंतर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट संपन्न हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल के हर्षित यादव ने साढ़े चार अंक लेकर चैंपियनशिप जीती। डीपीएस एल्डिको के दर्श उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे। यश वर्धन तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में राज कुमार इंटर कॉलेज की आशी गुप्ता ने सभी पांच अंक प्राप्त कर विजेता बनीं। लखनऊ पब्लिक स्कूल की लवण्या श्रीवास्तव द्वितीय रहीं। भव्या स्तुति ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में डीपीएस एल्डिको के अभिनव कीर्ति वर्मन ने सभी चार चक्र जीतकर जीत हासिल की। लखनऊ पब्लिक स्कूल के अनिश कुमार दूसरे और हर्षित यादव तीसरे पायदान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल की अतुल्या यादव प्रथम रहीं। इसी स्कूल की अन्वेषा द्वितीय और राज कुमार इंटर कॉलेज की गार्गी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सचिव एसके तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed