फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four people work in MGNREGA but attendance is shown as 12 In Lucknow complaint was made to officers

मनरेगा में खेल: कामगार चार... हाजिरी लगाते 12, फर्जीवाड़ा कर हड़प रहे रकम; अफसरों तक पहुंचे साक्ष्य

Tue, 10 Dec 2024 09:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 09:26 AM IST
सार

राजधानी में मनरेगा के काम में भी खेल हो रहा है। मौके पर कामगार चार होते हैं, जबकि हाजिरी 12 की लगाई जाती है। फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पी जा रही है। 

विज्ञापन
four people work in MGNREGA but attendance is shown as 12 In Lucknow complaint was made to officers
मनरेगा में खेल: कामगार चार... हाजिरी लगाते 12 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज ब्लॉक की हरदोईया ग्राम पंचायत का एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। मनरेगा में सिर्फ दो-चार मजदूर काम करते हैं। हाजिरी 12 लोग लगा रहे हैं। ऐसे में सिर्फ कागजों पर मजदूरी हो रही है। मामले की शिकायत ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त व सीडीओ से की गई है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य भी दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि हरदोईया ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत आवंटित राशि में बंदरबाट हो रहा है। दावा किया गया है कि श्रमिकों के नाम पर कुछ जिम्मेदार लोग सरकारी रकम हड़प रहे हैं। 
विज्ञापन


मनरेगा में मजदूर कम लगाए गए और हाजिरी ज्यादा लोगों की दिखाई जा रही है। फर्जी हाजिरी भेजकर जिन मनरेगा श्रमिकों के खाते में रुपये भेजे गए हैं उसकी निकासी भी एक ही तिथि में प्रत्येक गांव में बायोमीट्रिक मशीन भेजकर निकलवा कर हड़प ली गई। अब अफसर मामले का संज्ञान लेकर जब जांच कराएंगे तब इसकी परतें खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अफसर पर भी गंभीर आरोप

शासन से की गई शिकायत में संबंधित विभाग के एक अफसर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दावा किया गया है कि मनरेगा में हो रहे खेल की अफसर को जानकारी है। इसके बावजूद फर्जी हाजिरी लगा खेल किया जा रहा है। शिकायत की जांच हुई तो अफसर भी फंस सकते हैं।

किस तरह हुआ खेल, दिए हैं दस्तावेज

शिकायती पत्र के साथ अक्तूबर माह का ब्योरा भी भेजा गया है। इसमें काम करने वाले मजदूरों की फोटो भी हैं। नाम, पता व जॉब कार्ड आदि का विवरण भी दिया गया है। इसमें ये भी बताया गया कि किन-किन तारीखों में किन लोगों ने काम किया और हाजिरी कितने लोगों की लगाई गई। ये बेहद पुख्ता साक्ष्य हैं।

बड़े खुलासे की आशंका

इस तरह के कई मामले पहले भी उजागर हो चुके हैं। इसे संज्ञान में लेकर सीडीओ ने सभी ब्लॉकों के एक-एक जॉब कार्ड के सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चल जाएगा कि कितने अपात्र लोगों के कार्ड बने हैं। जांच के बाद बड़े खुलासे की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed