{"_id":"68b31107531d38576f02d834","slug":"four-people-including-sdo-and-je-nominated-in-the-case-of-new-electricity-connection-lucknow-news-c-97-1-ayo1005-134386-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नए बिजली कनेक्शन के मामले में एसडीओ और जेई समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नए बिजली कनेक्शन के मामले में एसडीओ और जेई समेत चार नामजद
Sat, 30 Aug 2025 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। एक मकान में पहले से लगे बिजली मीटर को निकालकर नया मीटर लगाते हुए कनेक्शन देने के मामले में एसडीओ, जेई समेत चार लोगोंं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने की है।
दर्ज एफआईआर में राम जन्मभूमि क्षेत्र के कोटिया निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान राम जानकी मंदिर, श्रीराम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 के सामने है। मकान में उनके पूर्वजों ने एक मंदिर बनवाया था, जो राम जानकी के नाम से प्रसिद्ध है। उनके मकान पर दो किलोवाट भार का बिजली कनेक्शन है, जिसका मीटर गेट पर लगा था।
पांच अप्रैल की दोपहर 03:15 बजे एसडीओ नवनीत सिंह और जेई हरिश्चंद्र यादव ने लाइनमैन से वह मीटर उखड़वा दिया। उस समय वहीं पर रहने वाले रामबली प्रजापति मौजूद थे। पुलिस से शिकायत के बाद रामबली को थाने बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि मीटर खराब था, जिसे बदला गया है। जबकि, 24 अप्रैल को वह निर्मोचन घाट स्थित बिजली विभाग के कार्यालय गए तो पता चला कि उनके मकान में नया कनेक्शन हुआ है, जिसका मीटर लगा है।
विज्ञापन
इस बारे में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बातचीत की तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। बताया कि उन्होंने पूर्व में ही बिजली विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि रामबली फर्जी कागजात के आधार पर उनके मकान पर कनेक्शन ले सकते हैं। थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है। वहीं, एसडीओ नवनीत सिंह ने बताया कि मामला उन्हें संज्ञान नहीं है। आरोप निराधार हैं।