फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people get drowned in Sai river in lucknow.

नाव सवार बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत, तीन तैरकर निकले

Tue, 13 Aug 2019 10:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Aug 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Four people get drowned in Sai river in lucknow.
धीरज सिंह - फोटो : amar ujala

रंजीतखेड़ा गांव के पास अवैध शराब का अड्डा है। यहां से सोमवार देर रात चार लोग छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे। सभी अचानक नदी में कूद पड़े। तीन लोग तैरकर पार निकले, जबकि धीरज सिंह (72) की डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


आसपास के इलाके में चर्चा है कि पुलिस को देखने के बाद चारों लोग नदी में कूदे थे। हालांकि पुलिस का दावा है कि चारों नाव से नदी के दूसरी ओर शराब लेने जा रहे थे। पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने भेजवाया। तीन थाने की पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार देर शाम बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय के मुताबिक, घटना रंजीतखेड़ा के आगे सई किनारे मिलन घाट की है। दयालपुर निवासी धीरज सिंह अपने पोते अजय सिंह के साथ सोमवार शाम भंवरेश्वर मंदिर से वापस लौट रहे थे। तभी वह मिलन घाट पर रुक थे। वहां पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। जो इनके मिलने वाले थे। धीरज भी उन परिचितों के साथ बैठ गए। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पर शराब का बड़ा अवैध करोबार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह लोग नदी के इस किनारे से दूसरी सिरे पर बिक रही शराब पीने छोटी नाव (घन्नई) से जा रहे थे। चर्चा यह भी है कि उसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही डर के मारे यह सभी लोग नदी में कूद गए। 
नदी का बहाव तेज होने से धीरज सिंह उसी में डूब गया, जबकि अन्य तीन साथी तैरकर निकले और भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर निगोहां, गोसाईंगंज और नगराम पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज राजकुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक निगोहां जगदीश पांडेय ने बताया कि भागे लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एसडीआरएफ की मदद से निकाला शव

हादसे के बाद पोते अजय के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे। उन्होंने हादसे की सूचना निगोहां पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने एसडीआरएफ  और माल थानाक्षेत्र के पांच सदस्यों की गोताखोर टीम को बुलाया। इन टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मंगलवार सुबह शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भेजवाया है। देर शाम तीन थानों की पुलिस की निगरानी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।

तीन जिलों की सीमा पर है घटनास्थल
घटनास्थल रायबरेली-उन्नाव और लखनऊ की सीमा पर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां दरोगा और दो सिपाही वर्दी में आए थे। उन्हीं को देखकर नाव सवार लोग नदी में कूदे होंगे। ऐसी चर्चा है कि अब यह वर्दीधारी उन्नाव, रायबरेली अथवा निगोहां के हो सकते हैं।

यह तो जांच के बाद ही पता होगा। मिलन घाट का नाम भी एक शराब तश्कर के नाम पड़ा। यह घटनास्थल सड़क से काफी दूरी पर सुनसान झाड़ियों के बीच है। यहां पुलिस का डर भी कम ही रहता है। यहीं से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तश्करी के साथ ही बिक्री भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed