फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people committed suicide by hanging themselves

Lucknow News: चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 23 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four people committed suicide by hanging themselves
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में चार लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव राय प्रजापति के मुताबिक शाहजहांपुर के विलेद सिधौली निवासी धर्मेंद्र कुमार (26) नादरगंज मैदा फैक्टरी में मिलर थे। वह वहीं बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। बुधवार सुबह फैक्टरी चालू न होने पर मालिक कृष्णानगर निवासी परमजीत सिंह सर्वेंट क्वार्टर पहुंचे और आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो धर्मेंद्र का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।

पीजीआई के नीलमथा निवासी सुरेंद्र के मुताबिक भाई प्रभात (21) सोमवार रात शराब के नशे में घर आया था। देर रात जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने प्रभात को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। भाई को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी महक (18) ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे घर की ऊपरी मंजिल पर टिनशेड की बल्ली के सहारे दुपट्टे से फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर मुताबिक महक हाईस्कूल की छात्रा थी। परिवार वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। नगराम के बलसिंहखेड़ा गांव निवासी मनोज गाैतम (40) मंगलवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed