फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people arrested over Young man killed by brick

लखनऊः रात में पिलाई शराब फिर ईंट से पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्या, मचा हड़कंप

Mon, 14 Oct 2019 02:50 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 14 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested over Young man killed by brick
चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के पारा के कनक बिहार में किराए पर रहने वाले आलोक कुमार गुप्ता (24) की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके शव को मलिहाबाद के तिलसुवा गांव के पास बहता नाले के किनारे फेंक दिया गया। सुबह नाले के पास शव देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिनाख्त करानी शुरू की।

विज्ञापन


दोपहर में पारा थाने को जब फोटो भेजा तो शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हत्या के मामले में मकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आलोक की हत्या अवैध संबंध में किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सियराम वर्मा के मुताबिक रविवार सुबह बहता नाले के किनारे युवक केशव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। सुबह काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने युवक की तस्वीर जिले की सभी थानों को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंस्पेक्टर पारा त्रिलोकी सिंह ने संपर्क किया। उन्होंने तस्वीर को कनक बिहार में किराए पर रहने वाले आलोक गुप्ता की बताई। आलोक मूलरूप से हरदोई संडीला के फरिंदा का रहने वाला था। वह लखनऊ में रहकर पलंबर का काम करता था।

बहन ने दी थी गायब होने की सूचना

एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक आलोक गुप्ता की बहन रूबी गुप्ता ने रविवार की सुबह उसके गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। आलोक की बहन रूबी भी पारा के ही बादलखेड़ा में रहती है। इसके बाद पुलिस ने आलोक की तलाश शुरू की।

दोपहर में उसके शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मलिहाबाद गई। साथ में युवक की बहन रूबी व बहनोई अनिल गुप्ता को ले गई और शिनाख्त कराई गई। प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह के मुताबिक कनक बिहार निवासी सिपाहीराम पाल का एक महिला से अवैध संबंध था।

सिपाहीराम को संदेह हो गया कि उसके मकान में किराए पर रहने वाला आलोक उस महिला के संपर्क में है। उसका भी संबंध है। उस पर कई दिन तक निगरानी की। महिला से आलोक की बातचीत होती थी। इस पर उसका संदेह और गहरा गया।

अन्य आरोपियों की तलाश

सिपाहीराम ने शनिवार रात को 9.30 बजे शराब मंगाई। इसके बाद आलोक को पीने के लिए बुलाया। शराब पीने केबाद उसने अपने साथियों संग मिलकर उसकी ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने की नियत से मलिहाबाद केतिलसुवा गांव में बहता नाले के पास ले जाकर फेंक दिया।

इस वारदात को अंजाम देने में सिपाहीराम पाल के अलावा कनक सिटी का मोनू पांडेय, बबलू प्रजापति और सलेमपुर पतौरा का कल्लू उर्फ हिमांशु गुप्ता शामिल थे। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed