{"_id":"625287d986627e76ca2aa0ed","slug":"four-officers-suspended-for-corruption-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोपों पर हुई कार्रवाई: सोनभद्र में खनन के चार अधिकारी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोपों पर हुई कार्रवाई: सोनभद्र में खनन के चार अधिकारी हटाए गए
Sun, 10 Apr 2022 01:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:01 PM IST
सार
भ्रष्टाचार की शिकायतों पर चार अधिकारियों पर गाज गिरी है। इन्हें निलंबित कर सभी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सोनभद्र में तैनात ज्येष्ठ खान अधिकारी जनार्दन प्रसाद द्विवेदी समेत चार खनन अधिकारियों को हटा दिया गया है। इन सभी को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोनभद्र में खनन, जिला खनिज न्यास समिति व अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर 31 मार्च को वहां के जिलाधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। डीएम के निलंबन के बाद अब खनन अधिकारियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक डॉ. रोशन जैकब की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार सोनभद्र में कार्यरत ज्येष्ठ खान अधिकारी जनार्दन प्रसाद द्विवेदी, खान अधिकारी विकास सिंह परमार व वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा खान निरीक्षक सुखेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यालय पर तैनात ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार व खान अधिकारी राहुल कुमार सिंह तथा बांदा में तैनात खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र को सोनभद्र में खनन प्रशासन संबंधी कार्यों के लिए भेजा गया है।