{"_id":"5e05d4848ebc3e87eb43d420","slug":"four-memu-trains-cancelled-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों यात्री परेशान, लखनऊ-कानपुर की चार मेमू अचानक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों यात्री परेशान, लखनऊ-कानपुर की चार मेमू अचानक निरस्त
Fri, 27 Dec 2019 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Dec 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को लखनऊ से कानपुर के बीच की चार मेमू अचानक निरस्त कर दी गईं। इससे सैकड़ों यात्री परेशान हो गए। सुबह सात बजे चलने वाली 64203 लखनऊ जंक्शन-कानपुर मेमू को निरस्त कर दिया गया। इस कारण सुबह 9.10 बजे कानपुर से चलकर 11.05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचने वाली मेमू 64206 भी कैंसिल कर दी गई।
इसके बाद सुबह 9.35 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 11.05 बजे कानपुर पहुंचनेे वाली मेमू 64205, सुबह 11.15 बजे कानपुर से चलकर दोपहर पौने दो बजे लखनऊ पहुंचने वाली मेमू 64210 को भी निरस्त कर दिया गया। यात्रियों को ये ट्रेनें कैंसिल किए जाने के कारण नहीं पता चल सके।

रात की ट्रेन सुबह हो सकी रवाना
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार सुस्त हो गई है। वहीं, गाड़ियों की सही जानकारी न मिलने से मुसाफिर स्टेशनों पर ठिठुर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ होकर आने-जाने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इनमें 14853 मरुधर एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से सुबह रवाना हुई, जबकि इसे बुधवार रात चारबाग से चलना था।
वहीं, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच घंटे, 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस 7.30 घंटे, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस छह घंटे, 13050 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे, 12556 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे और 14866 मरुधर एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची।

फ्लाइटें भी हुईं लेट
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोहरे से विमानों के संचालन पर भी असर पड़ा। बृहस्पतिवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई-991 फ्लाइट 40 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-811 फ्लाइट 35 मिनट, इंडिगो की 6ई-5003 आधे घंटे लेट रही।
लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोएयर की जी8-396 फ्लाइट डेढ़ घंटे, मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की जी8-2610 एक घंटे दस मिनट, दूसरी फ्लाइट जी8-392 सवा घंटे, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5317 एक घंटे और एयर इंडिया का विमान एआई-991 आधे घंटे लेट रहा।