{"_id":"68210940e7ea4afde900604c","slug":"four-killed-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1198759-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में चार की मौत
Mon, 12 May 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में मलौली इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परचून दुकानदार शुभम शुक्ला (22) की मौत हो गई। बीकेटी इलाके में वैन की टक्कर से अंकित सिंह (27) की मौत हो गई। इसके अलावा मड़ियांव इलाके में बाइक से घर लौटते वक्त श्यामू गुप्ता (47) की जान चली गई। रहीमाबाद इलाके में पैदल घर जा रहे धर्मेंद्र (30) की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
शुभम के चाचा मातन टोला गुमटी नंब-5 निवासी बबलू ने बताया कि शुभम शुक्ला की घर के बाहर परचून की दुकान थी। शनिवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर सामान खरीदने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में मलौली पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। परिवार में पिता मनोज, मां सरला व भाई अभिनव है। हादसे के वक्त शुभम ने हेलमेट पहन रखा था।
बख्शी का तालाब में इंदौरा बाग के रहने वाले अंकित सिंह (27) शनिवार को किसी काम से बाइक लेकर निकले थे। शाम को घर लौटते समय महपतपुर के पास सामने से आ रही वैन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। चाचा सुरेश ने बताया कि भतीजा अंकित ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में वर्क फ्रॉम होम के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर था। परिवार में पिता सुरेंद्र मान, मां पुष्पा देवी, और तीन बड़े भाई हैं। घरवालों का कहना है कि अंकित हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा दुबग्गा जेहटा के रहने वाले श्यामू गुप्ता (47) कुछ समय से परिवार के साथ मड़ियांव के केशव नगर में रहकर प्राइवेट काम कर रहे थे। उनकी पत्नी राम जानकी ने बताया कि पति शनिवार को जेहटा गए थे। रात में बाइक से लौटते समय मड़ियांव में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। हादसे के वक्त श्यामू ने हेलमेट नहीं पहना था।
रहीमाबाद के तरौना गांव निवासी धर्मेंद्र (30) शुक्रवार रात मजदूरी कर पैदल घर जा रहे थे। गांव के पास ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घरवालों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, वहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।