{"_id":"67478832df50a33e6a067287","slug":"four-iphones-stolen-from-amazon-warehouse-report-lucknow-news-c-13-1-lko1103-970742-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमेजन के वेयरहाउस से चार आईफोन चोरी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमेजन के वेयरहाउस से चार आईफोन चोरी, रिपोर्ट
Thu, 28 Nov 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा थाने में अज्ञात युवक पर अमेजन के वेयरहाउस से ढाई लाख के चार आईफोन चुराने की एफआईआर दर्ज हुई है। बंथरा के भौकापुर गांव में अमेजन सेलर्स कंपनी के अधिकारी मोहित गौर ने बताया कि दो साल पहले कर्मचारी गोदाम से पार्सल, गाड़ी में लोड कर रहे थे। तभी एक पार्सल में ढाई लाख के चार आईफोन गायब थे। कैमरे की फुटेज में एक युवक फोन चुराते दिखा। बंथरा थाने में तहरीर दी थी, पर रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर बंथरा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन