फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four injured when a roof collapsed in kotwasadak in Barabanki.

Barabanki: सोते समय घर की छत ढही, दंपति व बच्चों समेत चार घायल, एक गंभीर

Mon, 17 Jun 2024 01:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कोटवासड़क (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटवासड़क (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jun 2024 01:59 PM IST
सार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में हुए हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। सभी घर की छत पर सो रहे थे।

विज्ञापन
Four injured when a roof collapsed in kotwasadak in Barabanki.
छत ढहने से घायल हुए परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके के सादुल्लापुर ग्राम पंचायत के भोजपुर गांव में सोमवार की सुबह छत ढहने से दंपति व दो बच्चे मलबे में दबकर जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार की रात भोजपुर गांव में शराफत अली (55), इनकी पत्नी परवीन (52), बेटी शबनम (20) और पुत्र इमरान (12) के साथ रात में छत पर सोने के लिये गए थे। सोमवार भोर चार बजे यह छत अचानक गिर गई। सोते समय छत गिरने से चारों मलबे के साथ नीचे आ गए और उसी में दब गए। तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण जग गए और आनन फानन शराफत के घर तक पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई और सभी को मलबे से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से रामसनेहीघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर  प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शबनम की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed