फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four including student died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में छात्र समेत चार की मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four including student died in road accidents
रायबरेली-सतांव-परशदेपुर-सरेनी। जिले में हुए सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग जख्मी हुए। पहली घटना भदोखर थाना क्षेत्र में हुई। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी धर्मेश यादव (22) शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में मजदूरी करता था। रात में वह बाइक से ड्यूटी पर आ रहा था।
विज्ञापन

तभी लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे लाल साहब गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे युवक बाइक समेत खड्ड में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक के सड़क किनारे खड्ड में गिरने से युवक के सिर पर काफी चोट लग गई। युवक अगर हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में हुुआ। प्रतापगढ़ जिले के अंतू निवासी सर्वेश सिंह (28) और शुभम सिंह (27) बुधवार को एक बरात में शामिल होने गुरुबख्शगंज आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। देदौर गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा घुसी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सर्वेश सिंह की मौत हो गई। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाइक के गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ। सर्वेश हेलमेट नहीं लगाए था, इस वजह से गड्ढे में गिरकर सिर में काफी चोट लग गई थी। घायल शुभम सिंह का इलाज चल रहा है।
नसीराबाद कस्बा निवासी अजय कुमार (10) प्राथमिक स्कूल नसीराबाद में कक्षा दो का छात्र था। सलोन-जायस रोड पर अकेलवा मोड़ के पास जायस से सलोन की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने अजय को रौंद दिया। उसे सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बोलेरो को कब्जे में ले लिया। बेटे की मौत से मां शीला, पिता फूलचंद्र समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कार्यवाहक थानेदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

चौथा हादसा सरेनी थाना क्षेत्र में हुआ। सरेनी के पर्वत खेड़ा गांव निवासी बृजेंद्र कुमार (19) गांव के रहने वाली साथी मनीष कुमार के साथ गोपाल का पुरवा गांव से पैदल घर लौट रहा था। रालपुर सराय बैरिया खेड़ा मार्ग पर नया पुरवा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बृजेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मनीष के अलावा बाइक सवार युवक और बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। थानेदार रामउरेश सिंह ने बताया कि युवक की मां शिवरानी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed