{"_id":"5dbbc88a8ebc3e93ab3ba21f","slug":"four-dpro-suspended-for-irregularities-in-toilet-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में अनियमितता पर चार डीपीआरओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में अनियमितता पर चार डीपीआरओ निलंबित
Fri, 01 Nov 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : SELF
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने पर शासन ने बृहस्पतिवार को झांसी, बलिया, एटा और हमीरपुर के जिला पंचायत राज अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश को 2 अक्तूबर 2018 को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया था। इसके लिए सभी जिलों में बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इन चारों जिलों में शौचालयों का सत्यापन कराने पर भारी अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन
कई जगह कागजों में शौचालय निर्माण कर दिया था। सत्यापन रिपोर्ट में अनियमितता मिलने के बाद प्रमुख सचिव पंचायती राज अनुराग श्रीवास्तव ने चारों डीपीआरओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है। कुछ और जिलों में भी इस तरह की अनियमितताएं सामने आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।