फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four doctors resign, wellness center effected

Lucknow News: चार डॉक्टरों का इस्तीफा, वेलनेस सेंटर हुए बीमार

Fri, 24 Jan 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four doctors resign, wellness center effected
लखनऊ। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चार डॉक्टर इस महीने इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में बिना डॉक्टरों के इनका संचालन प्रभावित हो रहा है। नए डॉक्टरों की तैनाती न होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि केंद्रों पर जल्द नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का संचालन हो रहा है। हर केंद्र पर किट से होने वाली जांच की सुविधा है। हालांकि, खून से जुड़ी जांच का नमूना लेने के लिए लैब टेक्नीशियन नहीं हैं। अब तक महज 15 केंद्रों पर स्टाफ नर्स की तैनाती है। इस बीच जनवरी में एक-एक करके रहीमाबाद, पारा, भरतनगर और सरोजनीगनर के गेहरू सेंटर के डॉक्टरों ने सीएमओ ऑफिस को इस्तीफा भेज दिया है। कुछ ने पीजी करने तो किसी ने व्यक्तिगत कारण का हवाला दिया है।
विज्ञापन




डॉक्टर न होने से स्टाफ इन सेंटरों पर आने वाले मरीजों को बुखार, पेट दर्द की दवा देकर दूसरे केंद्र रेफर कर रहा है। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। दसीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, खाली हुए पद पर नए सिरे से एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती होगी। जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लेकर अगले माह तक वॉक इन इंटरव्यू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती अटकी

राजधानी में 21 आयुष चिकित्सकों की भर्ती होनी है। अभी तक 2300 आवेदन आ चुके हैं। एक पद पर करीब 105 उम्मीदवार हैं। बड़ी तादाद में फॉर्म आने से स्वास्थ्य विभाग के अफसर डेढ़ माह बाद भी इंटरव्यू की डेट तय नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर डॉक्टरों में काफी नाराजगी है। आसपास के जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed