{"_id":"6209ef6f96789223524b58f4","slug":"four-died-in-an-accident-in-mahmoodabad-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत
Mon, 14 Feb 2022 08:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:34 PM IST
सार
सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर कार और बोलेरो के बीच हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं। चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। एक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हादसे में बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह उर्फ अमित (35), उनकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) की मौत हो गई है। बताया जाता है कि अजीत गोंडा से चाची और चचेेरी बहन के साथ घर आ रहा था, इस बीच हादसा हो गया। मृतक अजीत सीतापुर स्थित विकास भवन में कर्मचारी भी होना बताया जा रहा है। महमूदाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुझ गया इकलौता का चिराग
दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले अमित की मौत के बाद से उसके परिवार का हाल बेहाल है। अमित अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से हर कोई टूट गया है। अमित की मां, बहन रोमा और बीबी मीनू, बेटी इशू सिंह, बेटे वाशू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का वही इकलौता सहारा था। उसके इस दुनिया से जाने के बाद अब परिवार की परवरिश कैसे होगी, इसको लेकर लोग चिंता में हैं। मृतक अजीत कोऑपरेटिव विभाग में सर्विस करता था।
एक साल पहले ही हुई थी शादी
महमूदाबाद इलाके में हुए हादसे में जान गवांने वाले भेथरा के सुजीत कुमार की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी दहाड़े मारकर रो रही थी। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने, कसमें खाने वाला सुजीत एक साल ही साथ निभा सका और दुनिया को अलविदा कह गया।