{"_id":"6405d401d04d2b90f3038954","slug":"four-died-in-an-accident-in-akbarpur-nagar-in-ambedkar-nagar-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दंपती व दो बेटियों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दंपती व दो बेटियों की दर्दनाक मौत
Mon, 06 Mar 2023 05:22 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:22 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय बाइक पर पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा और एसडीएम पवन जायसवाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकबरपुर नगर के निकट एनएच पर विजयगांव के पास ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दंपती सहित दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार पांच वर्षीय एक पुत्र गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद अकबरपुर नगर के निकट हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र मालीपुर के चितौना कला निवासी राजगीर सुनील कुमार (32) रविवार को टांडा तहसील क्षेत्र के दशरथपुर स्थित अपनी ससुराल में आयोजित बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फार्म मशीनरी बैंकों के लिए ट्रैक्टरों का तोहफा, योगी बोले- किसानों को 51 हजार करोड़ की सम्मान निधि दी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कई जगहों पर होलिका दहन आज, रंग खेलने को लेकर असमंजस बरकरार, जानें- क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
उसके साथ पत्नी रूमा (30), पुत्री रिशू (10), रितिका (07) व पुत्र अश्विनी (05) भी गए थे। सोमवार को वह सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयगांव के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। इससे सुनील, रूमा, रिशू व रितिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अश्विनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तत्काल बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। एनएच से गुजर रहे यात्रियों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस टीम मौके पहुंची। सभी को यहां से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक चिकित्सा के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए अश्विनी को ट्रामा रेफर कर दिया।
डीएम अविनाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम पवन जायसवाल ने बताया कि घायल के साथ एक लेखपाल व पुलिसकर्मी को भेजा गया है।