खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार मैजिक, सड़क हादसों में चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नानपारा-बहराइच मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से मैजिक वाहन के भिड़ंने से चालक और क्लीनर की मौत हो गई।
वहीं, पयागपुर में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की जान चली गई। उसके पुत्र समेत तीन लोग घायल हुए हैं। बेगमपुर के निकट अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से उस पर सवार एक व्यक्ति की ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नानपारा से बहराइच की ओर आ रही एक मैजिक वाहन सोमवार सुबह रिसिया क्षेत्र में भोपतपुर गांव के पास असंतुलित हो गया। वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। इस भिड़ंत में मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वशीरगंज निवासी सलाम अहमद (25) पुत्र जमील की मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे क्लीनर मोहम्मद शकीर उर्फ गोलू (24) को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल। अस्पताल पहुंचते ही शकीर ने दम तोड़ दिया।
यहां इस तरह हुआ हादसा
उधर, इमलियागंज पयागपुर निवासी गुड्डी (35) पत्नी रामकरन अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ जिला कारागार में पति से मिलकर रविवार देर शाम जीप से घर लौट रही थी।
बहलीमपुर के निकट जीप से उतरकर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे बेहोश हो गए। बाइक सवार भी लहूलुहान हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां गुड्डी ने दम तोड़ दिया। तीन वर्षीय पुत्र धर्मपाल गंभीर है।
बाइक सवार गोंडा परसपुर निवासी मुनीर खां (45) और तुफैल (35) भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र में काजीपुरा निवासी मोहम्मद माबूद उर्फ छब्बू (45) व तहसील का मुंशी मनौवर (50) बाइक से बहराइच जा रहे थे।
बेगमपुर के निकट अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक समेत दोनों गिर गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद माबूद ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुनौवर गंभीर रूप से घायल है।