फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four dengue and 32 fever patients admitted

Lucknow News: डेंगू के चार व बुखार के 32 मरीज भर्ती

Tue, 05 Nov 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Four dengue and 32 fever patients admitted
रायबरेली। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। मौसम में बदलाव के कारण लोग संक्रामक रोगों के चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को संदिग्ध डेंगू के चार और बुखार के 32 मरीजों की हालत बिगड़ गई। मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इमरजेंसी में सुबह से ही रोगियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे भूएमऊ निवासी श्याम लाल (64), भगौतीपुर निवासी राम सागर (50), मानपुर निवासी ब्रजभान (26) और गोल चौराहा मलिकमऊ निवासी आकाश (24) को भर्ती किया गया। इन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बुखार की चपेट में आने के बाद रेखा (22), आरती (34), रामखेलावन (38), संजीव कुमार (22), अंतिमा (11), सुलेखा (12) समेत 32 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में सुबह से ही गंभीर मरीजों की लाइन देखने को मिली। इस दौरान मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। डेंगू वार्ड भी फुल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी में उमड़े 2200 मरीज
दिवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में खुली ओपीडी में मरीज उमड़ पड़े। सुबह से ही परचा काउंटर पर लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर दो बजे तक रिकॉर्ड 2200 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए ओपीडी कक्षों में पहुंचे। इसमें जुकाम, बुखार, उल्टी दस्त के एक हजार से अधिक मरीज आए। दवा काउंटर पर मेनगेट के बाहर तक लाइन लगी रही।
दवा लेने के लिए काउंटर से लेकर सीएसएस चैंबर के गेट तक महिलाओं की भी लाइन लगी। इस दौरान ओपीडी के साथ ही मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ब्लड की जांच कराने के लिए मारामारी रही। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


डेंगू का खतरा टला नहीं, एहतियात बरतें
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मौसम के बदलाव के कारण डेंगू का खतरा टला नहीं है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। डेंगू के लक्षण प्रतीत होते ही मरीज की जांच जरूर कराएं, जिससे समय से मरीजों का इलाज हो सके।

डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जीमिचलाना, उल्टी होना, आंखों के पीछे दर्द, कान की ग्रंथियों में सूजन व त्वचा पर लाल चकत्ते होना आदि हैं। लक्षण प्रतीत होते ही नजदीक के अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराएं।


मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा है। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में आते ही भर्ती कर इलाज करने के आदेश दिए गए हैं। कई दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली, इस कारण ज्यादा मरीज आए।
- डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed